फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: टीबी मरीजों को बांटे 1100 प्रोटीन बॉक्स

विज्ञापन
तिरुपति ग्रुप व रोटरी क्लब ने उप मंडल के टीबी मरीजों के लिए अस्पताल प्रबंधन को 1100 प्रोटीन बॉ
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। टीबी मरीजों के उपचार में पोषण के महत्व को देखते हुए रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने तिरुपति ग्रुप के सहयोग से सराहनीय मानवीय पहल की है। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपमंडल क्षेत्र के टीबी मरीजों को करीब 1100 प्रोटीन बॉक्स वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी से जूझ रहे मरीजों को आवश्यक पोषण उपलब्ध करवाकर उनके स्वास्थ्य लाभ और उपचार में सहयोग देना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब पांवटा साहिब के अध्यक्ष यशपाल धीमान ने की, जबकि संचालन एवं समन्वय प्रोजेक्ट चेयरमैन शांति स्वरूप गुप्ता की देखरेख में हुआ।
यशपाल धीमान ने कहा कि टीबी से स्वस्थ होने के लिए नियमित दवाइयों के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार भी बेहद जरूरी है। पर्याप्त पोषण रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है और उपचार को प्रभावी बनाने में सहायक होता है। कार्यक्रम में डॉ. राघव, तिरुपति ग्रुप से जगदीश प्रसाद व संजय चौहान सहित डॉ. प्रवेश सबलोक, निर्मल अत्री, कविता गर्ग, राकेश गर्ग, गुरप्रीत सिंह, रिपुदमन सिंह कालरा, विजय अग्रवाल और अभय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें