सैनवाला में आयोजित शिविर में महिलाओं की जांच करती चिकित्सकों की टीम। संवाद
सैनवाला में आयोजित शिविर में 88 महिलाओं की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य विभाग सिरमौर और ममता स्वास्थ्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान और मैनकाइंड फार्मा के सहयोग से बच्चेदानी के मुंह (सर्वाइकल) का कैंसर जांच शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैनवाला आयोजित किया गया। शिविर में 88 महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच करवाई।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल के नेतृत्व में डॉ. निकिता, डॉ. काम्या और डॉ. सौरव की टीम ने महिलाओं की संबंधित बीमारियोंं को लेकर जांच की। इस दौरान 11 महिलाओं में सवाईकल कैंसर के संभावित लक्षण पाए गए। इन महिलाओं को उचित जांच और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन में रेफर किया गया। डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने महिलाओं को सवाईकल और स्तन कैंसर के लक्षण के बारे में बताया।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग और ममता स्वास्थ्य संस्थान की ओर से जिले में सर्वाइकल और स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग पीएचसी और स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर पर की जा रही है। जिला के 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 24 स्वास्थ्य उपकेंद्रों में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लगभग 24 हजार महिलाओं की जांच की जाएगी।