फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ छात्रवृत्ति में चमका एवीएन स्कूल नाहन

विज्ञापन
केके चंदोला, प्रधानाचार्य एवीएन स्कूल नाहन।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ छात्रवृत्ति में चमका एवीएन स्कूल नाहन
एवीएन स्कूल नाहन की 11 छात्राओं को मिलेंगे 25-25 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ.., छात्रवृत्ति योजना में एवीएन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाहन की 11 मेधावी छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित छात्राओं को प्रदेश सरकार की ओर से 25-25 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। स्कूल के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय से प्राप्त पत्र के अनुसार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ.., छात्रवृत्ति योजना के तहत दसवीं और बारहवीं कक्षा में दी जाने वाली कुल छात्रवृत्तियों में से 11 छात्रवृत्तियां एवीएन स्कूल नाहन को मिली हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने इन छात्रवृत्तियों का आधार पिछले शिक्षा सत्र में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों की ओर से अर्जित किए गए उत्कृष्ट अंकों को माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति प्राप्त करने वालों में दसवीं कक्षा से अदिति राणा, मन्नत सभरवाल, सनिग्धा यादव, सिमरन, तोशिका शर्मा, आरोही, इशिका ठाकुर, अनन्या तोमर, स्नेहा ठाकुर और जमा दो से सूर्यांशी शर्मा व नंदिनी सैनी शामिल हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्राओं में से अदिति राणा और मन्नत सभरवाल पिछले शिक्षा सत्र में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की मेरिट सूची टॉप टेन में भी सम्मानजनक स्थान बना चुकी हैं। प्रधानाचार्य ने छात्राओं, अभिभावकों और अध्यापकों को इस सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें