फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: झकांडों पंचायत में रेनू चौहान ने 452 मतों के भारी अंतर से जीता प्रधान का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिलाई (सिरमौर)। विकास खंड शिलाई में 13 पंचायतों में से तीन पंचायतों का पूरा पैनल पहले ही निर्विरोध चुना जा चुका था, जबकि 10 पंचायतों में चुनाव हुए। इनमें से कुछ पंचायतों में कांटे की टक्कर तो कई में प्रत्याशियों ने भारी मतों से जीत दर्ज की।

ग्वाली पंचायत में पंचराम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमित चौहान को 20 मतों से हराकर प्रधान पद पर जीत हासिल की। डाहर पंचायत से विलम सिंह ने गोपाल को 13 मतों से पराजित किया। लाणी बोहराड़ पंचायत में विनोद कुमार ने नरिया को 22 मतों से हराया, जबकि नाया पंजोड़ पंचायत में धर्मी सिंह ने गोपाल को 90 मतों से शिकस्त देकर प्रधान पद जीता।
विज्ञापन


बेला पंचायत से श्यामा देवी ने सीमा देवी को 172 मतों से हराया। कोटी उतरोऊ पंचायत में विक्रम सिंह ने जयराम को 188 मतों के अंतर से पराजित कर प्रधान पद अपने नाम किया। क्यारी गुंडाहां पंचायत में सुशीला देवी ने मित्रा देवी को 61 मतों से हराया।

शिलाई पंचायत में सुशीला देवी ने शांति देवी को 233 मतों के बड़े अंतर से हराकर प्रधान पद जीता। वहीं कुंहट पंचायत में गुमान सिंह चौहान ने सतपाल सिंह को 36 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन


प्रथम चरण के चुनावों में सबसे बड़ी जीत झकांडो पंचायत में दर्ज की गई, जहां रेनू चौहान ने निर्जला देवी को 452 मतों के भारी अंतर से हराकर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। उपप्रधान पद के चुनाव में सबसे बड़ी जीत ग्वाली पंचायत में दर्ज हुई, जहां खजान सिंह ने बीरबल सिंह को 456 मतों के भारी अंतर से पराजित किया।

चुनाव अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी शिलाई रवि प्रकाश जोशी ने बताया कि पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें