फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गणित की परीक्षा देकर मुस्कुराते हुए परीक्षा केंद्रों से निकले छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइव
विज्ञापन

कन्या स्कूल नाहन में 246 और शमशेर स्कूल में 231 विद्याार्थियों ने दी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की वार्षिक के पहले दिन दसवीं कक्षा के बच्चों ने गणित विषय की परीक्षा दी। परीक्षा को देकर विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। दसवीं का गणित का पर्चा देकर मुस्कुराते हुए बाहर निकली नभीहा खानम, निताशा शर्मा, ऐनम चौहान और रीधिमा ने बताया कि सभी सवाल आसान थे, पूरा पर्चा आसानी से हल किया।

इसके अलावा शनिवार को जमा दो की संगीत की परीक्षा भी आयोजित हुई। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में 246 विद्यार्थियों ने दसवीं और 12वीं की परीक्षा दी। दसवीं की परीक्षा में एसवीएन के 61, करियर अकादमी के 70, कैंट के 21, एसओएस के 24 और कन्या स्कूल के 61 विद्यार्थी शामिल रहे। जमा दो की नौ छात्राओं ने संगीत की परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन (छात्र) में छह स्कूलों के 231 बच्चों ने यह दोनों परीक्षा दी। इसमें स्थानीय पाठशाला के दसवीं के 57, जाबल का बाग स्कूल के 17, एवीएन स्कूल के 80, पारंगत स्कूल के 11, न्यू ईरा स्कूल के 12, सिरमौर हिल्स के 3 और एसओएस के 30 विद्यार्थी शामिल रहे। बता दें कि सभी परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने कड़ी सुरक्षा में परीक्षा दी और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें