फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पार्क की गई पिकअप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन-कुमारहट्टी सड़क पर आईटीआई के समीप खड़ी एक पिकअप पर शातिरों ने हाथ साफ कर लिया। चोरी की शिकायत पर गुन्नूघाट पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में नाहन तहसील के आंवलीवाला गांव निवासी परमिंद्र सिंह ने बताया कि वह शिमला सड़क पर आईटीआई के समीप किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। 22 अप्रैल को दोपहर ढाई बजे उन्होंने महिंद्रा मैक्स पिकअप नंबर (एचपी71-0749) मकान के साथ सड़क पर पार्क की थी लेकिन रात साढ़े 11 बजे देखा तो गाड़ी वहां नहीं थी। इसकी जानकारी उनकी पत्नी अंजना ने सुबह के समय दी। इसके बाद अपने स्तर पर गाड़ी की तलाश की गई, लेकिन नहीं मिली। शिकायत में बताया गया कि गाड़ी के भीतर उनकी पत्नी की पोस्ट ऑफिस की पासबुक समेत उनकी यूको बैंक की पासबुक भी गाड़ी के साथ चोरी हो गई। परमिंद्र ने बताया कि गाड़ी उसके भाई रणजीत सिंह के नाम है, जिसे वह चलाता था। गाड़ी चोरी होने से उसे भारी नुकसान हुआ है। पिकअप चलाकर ही वह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उधर, एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें