फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग-बिरंगे प्रवासी परिंदों की संख्या 6270 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
आसन बैराज पर पहुंचे 79 प्रजातियों के विदेशी परिंदे
विज्ञापन

इस बार कजाकिस्तान, साइबेरिया से भी पहुंचे विदेशी मेहमान
रंग-बिरंगे प्रवासी परिंदों की संख्या 6270 के पार, लोगों को कर रहे आकर्षित
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित आसन बैराज में 12 फरवरी तक 6270 देश विदेश से जल पक्षी पहुंच चुके हैं। ये रंग-बिरंगे जल पक्षी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस बार देश विदेश से 79 किस्म के पक्षियों ने बैराज में डेरा डाला है, जिनमें 24 किस्म के जल पक्षी विदेशों से पहुंचे हैं। साइबेरिया, पाक और कजाकिस्तान समेत विदेशों से मेहमान परिंदे बैराज को गुलजार कर रहे हैं।
आसन बैराज क्षेत्र के वन वीट अधिकारी प्रदीप सक्सेना का कहना है कि इस सप्ताह वन्य विभाग ने पक्षियों की गणना की है, जिसमें 79 प्रजातियों के जल पक्षियों की संख्या 6270 रही है। इन पक्षियों में कजाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, साइबेरिया और पाकिस्तान समेत विदेशों से 24 किस्म के जल परिंदें पहुंचे हैं। नवंबर 2018 के दूसरे सप्ताह से आसन वेटलैंड बैराज में देश विदेशों से विभिन्न प्रजातियों के जल पक्षियों का आना शुरू हो चुका था। ये हर वर्ष मार्च तक आसन बैराज में डेरा जमा कर रखते हैं। गर्मियों के शुरू होते ही विदेशी मेहमान अपने देशों को लौटने शुुरू होते हैं। उत्तराखंड के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित स्थल आसन बैराज में उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल और उत्तर प्रदेश से पक्षी प्रेमी खूब पहुंच रहे हैं। आसन बैराज झील में रंग बिरंगे मेहमान परिंदे झील की सुंदरता को चार चांद लगा रहे हैं। वहीं, उत्तराखंड की सीमा पर स्थित आसन बैराज पर्यटन केंद्र मैनेजर राकेश डोभाल ने कहा कि देश-विदेशों से मेहमान परिंदों की संख्या बढ़ रही है। इस कारण पक्षी प्रेमी और पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल पक्षियों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी
आरओ आसन वेटलैंड जेएस तोमर ने बताया कि पक्षियों की गणना की गई है। पक्षियों को अवैध शिकार करने से बचाने को रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इन प्रजातियों में सुर्खाव, पर्पल स्वेन हेन, कॉमनमोर हेन, इरोएशियन विजन, मेलार्ड, स्पोर्ट बिल्ड डक, कामन पोचार्ड, टपटेड डक, सरफेंट, ब्राह्मिनी काइट, मारटीन, क्वाइलो, मिनी वैट, रिंग फ्लोवर रेड स्टार्ट, ग्रेट किंग फिशर, ग्रेलैग, रुपश ट्रीपाई, वारेवेट, वीईटर, प्रीनियां, वैक्टेल पेंटेल, सेरी जूनस पोचार्ड, परपल स्वैन हन, मार्क हैनियर और बूटेड ईगल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें