फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरा चार साल का मासूम, नाहन रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
छत से गिरा चार साल का मासूम, नाहन रेफर
विज्ञापन

गिरिपार क्षेत्र के कोटा पाब में पेश आया हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटा पाब में चार साल का मासूम खेलते हुए छत से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा लाया गया। यहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटा पाब में चार वर्षीय बच्चा घर की छत पर खेल रहा था। इस दौरान वह खेलते हुए छत से नीचे गिर गया। परिजन उसे गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस में सिविल अस्पताल पांवटा वीरवार रात 11 बजे लेकर पहुंचे। बच्चे की मां प्रोमिला धीमान ने बताया कि खेलते समय बच्चे का पांव रस्सी में फंस गया। इससे वह अचानक छत से नीचे जा गिरा। उसके साथ उसका आठ वर्षीय बड़ा भाई कृष्ण धीमान भी खेल रहा था। छोटे भाई के छत से नीचे गिरते ही उसने दौड़ कर उसे उठाया और उसकी सूचना परिजनों को दी। इससे घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उन्होंने तुरंत 108 को कॉल की और उसे रात 11 बजे पांवटा अस्पताल लेकर आ पहुंचे। बच्चे के पिता साधी राम मिस्त्री का कार्य करते हैं। सिविल अस्पताल पांवटा की डॉ. मोनिषा कश्यप ने बताया कि घायल बच्चे के सिर पर चोट लगी है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें