फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजी जेल सुरक्षा व्यवस्था पर भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में एंट्री करते ही डीजी जेल सोमेश गोयल ने अफसरों और जेल कर्मियों फटकार लगाई। जेल के भीतर दूसरे गेट पर सुरक्षा व्यवस्था में खामियों को देखते ही डीजी भड़क गए।
विज्ञापन

लिहाजा, डीजी ने जेल अफसरों व सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मियों को इस दिशा में कड़े निर्देश भी दिए। दरअसल, महानिदेशक जेल के भीतर मीडिया कर्मियों सहित अन्य कर्मियों की चेकिंग न करने पर खासे नाराज हुए। यही नहीं उन्होंने तुरंत अपने व एएसपी के गनमैन को बाहर जाने के निर्देश जारी किए। वहीं चेकिंग व रजिस्टर में एंट्री न करने पर भी डीजी ने खूब क्लास लगाई। डीजी ने साफ शब्दों में कहा कि यदि उनके साथ कोई भी आता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि सुरक्षा की दृष्टि से उनकी चेकिंग न करें। हालांकि जेल के भीतर प्रबंधन द्वारा किए गए कार्यों की डीजी ने जमकर प्रशंसा भी की। साथ ही कुछेक कमियों को लेकर उचित दिशा-निर्देश भी जारी किए। इस मौके पर डीजी ने जहां जेल परिसर में कैदियों को संबोधित किया और उनकी समस्याओं को सुना। डीजी ने इस बात पर खुशी जताई कि नाहन जेल में बड़े स्तर पर कैदियों के सुधार के लिए कार्य किए जा रहे हैं। कहा कि कैदियों की छोटी-छोटी समस्याएं हैं, कोई विशेष बड़ी समस्या यहां नजर नहीं आई। गोयल ने कहा कि जेल विभाग द्वारा हर हाथ को काम प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके तहत कई तरह के कार्य जेलों के भीतर चल रहे हैं।
केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का जेल महानिदेशक सोमेश गोयल ने अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में नई बैरक का भी उद्घाटन किया। डीजी ने नाहन सेंट्रल जेल का दौरा कर रेडियो कारा जंक्शन की भी शुरुआत की। इसके माध्यम से कैदी अपने मनपसंद के गाने सुन पाएंगे, वहीं वह ताजातरीन खबरों से भी रूबरू होंगे। इस दौरान उन्होंनेेे कैदियों के लिए बनाई गई नई बैरक का शुभारंभ भी किया। इस मौके पर जेल अधीक्षक जयगोपाल लोदटा, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर, जेल उप अधीक्षक विकास भटनागर के अलावा जेल प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें