फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण ढंगयार स्कूल भवन की दीवार गिरी

विज्ञापन
बारिश में ढहा ढंगयार स्कूल का भवन। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढंग्यार की एक दीवार बारिश के कारण ढह गई है। इससे ग्रामीण अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। ग्रामीणों ने पहले भी कई बार जर्जर हो चुके स्कूल के भवन को गिराने की मांग की थी लेकिन, किसी ने उनकी एक नहीं सुनी। अब बरसात के कारण इस स्कूल की एक दीवार गिर गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह तो अच्छा हुआ कि उस दिन अवकाश था, वरना बच्चे इसकी चपेट में आ सकते थे। यहां बच्चे अक्सर लुकाछिपी का खेल खेलते हैं।
विज्ञापन

एसएमसी प्रधान लेखराज पराशर, रवि पराशर, मदन गोपाल, अमर दत्त, गोविंदराम शर्मा, पंचायत उपप्रधान रविंद्र शर्मा ने प्रशासन और विभाग से मांग की कि इस भवन को शीघ्र गिराया जाए। उधर, जिला शिक्षा निदेशक उमेश बहुगुणा ने बताया कि बीईईओ पच्छाद को इसका निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें