फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लेखनीय कार्य करने वालों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
उल्लेखनीय कार्य करने वालों को मिला सम्मान
विज्ञापन

विस अध्यक्ष राजीव बिंदल ने किया पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नाहन में आयोजित 72वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा प्रशासन ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले वाले बीस कर्मचारियों और पुलिस को सहयोग करने वाले पांच नागरिकों को भी पुरस्कृत किया। इन सभी को कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मान पाने वालों में मैराथन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने वाले संगड़ाह विकास खंड के गांव माईना निवासी सुनील शर्मा, पर्यावरण संरक्षण में अमूल्य योगदान देने वाले प्यार चंद और चाइल्ड लाइन संस्था के पदाधिकारी शामिल रहे। जबकि, पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले बीस कर्मचारियों में निरीक्षक संजय कुमार, अशोक कुमार, पुलिस उप निरीक्षक बलवंत सिंह, बीरू अहमद, जीत सिंह, सहायक पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, लेखराज, पदमदेव और चेतन चौहान, हेड कांस्टेबल आशु अग्रवाल, दयाल सिंह, ज्ञान चंद, कृष्णलाल, रोशन लाल, कांस्टेबल शहीद अली, सुरजीत सिंह, मोहम्मद तोसिफ, दीप राम, अमित और महिला कांस्टेबल सपना कुमारी सहित पुलिस को विभिन्न चोरी इत्यादि मामलों की जांच में सहयोग देने के लिए माजरा निवासी साबर अली और मीना बेगम, नाहन निवासी स्नेह जैन, निक्का राम और विक्रांत को भी क्रमश: ढाई हजार और दो हजार रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें