फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर प्रदेश के वृंदावन में चमके स्टेपको के कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। स्टेपको नाहन के कलाकारों ने उत्तरप्रदेश के वृंदावन में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के बांसुरी महोत्सव में पहला स्थान प्राप्त किया है। वृंदावन में 26 से 29 जून तक चली इस स्पर्धा में स्टेपको के साथ जुड़े नाहन के युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ी जिसके चलते उन्हें इस राष्ट्रीय स्पर्धा में पहला स्थान हासिल हुआ।
श्री गंगा लोक कल्याण सेवा संस्थान के सांस्कृतिक प्रकल्प बांसुरी द्वारा भारत विकास परिषद और वृंदावन शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के बांसुरी महोत्सव में 18 प्रदेशों से आई टीमों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान सभी टीमों के बीच गायिकी, फोक डांस और ड्रामा स्पर्धा हुई जिसमें स्टेपको नाहन के कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें संस्था की ओर से ट्रॉफी और नकद राशि प्रदान की गई। इस स्पर्धा में स्टेपको नाहन द्वारा प्रस्तुत नाटक दुख दरिया को सर्वश्रेष्ठ नाटक के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ निदेशक का खिताब रजीत व वसीम को मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब फर्जाना सैय्यद, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अनिश सैनी, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री काजल व इंद्रप्रीत को मिला। स्टेपको के राजीव सोढ़ा ने बताया कि इससे पूर्व आगरा, शिमला, कटक में आयोजित स्पर्धाओं में भी दुख दरिया नाटक को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें