फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलदवा लाइम स्टोन माइन में स्वच्छता पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)। खान सुरक्षा महानिदेशालय गाजियाबाद क्षेत्र के तत्वाधान में जय सिंह ठाकुर एंड संस की बलदवा लाइम स्टोन माइन पर स्वच्छता पखवाड़ा का समापन समारोह मनाया गया। स्वच्छता पखवाड़ा सभी खानों में उपनिदेशक खान सुरक्षा महानिदेशालय आफताब अहमद के दिशा निर्देशानुसार 1 मई से 15 मई तक मनाया गया। इसी कड़ी में जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की बलदवा खान पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन किया गया, जिसमें खान प्रबंधक अशोक छाबड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने सभी खान कामगारों को बताया कि खान में सुरक्षा के साथ-साथ स्वच्छता को भी अपनाना है। आज स्वच्छता पखवाड़ा का अंतिम दिन है लेकिन स्वच्छता को सभी ने अपनी जिंदगी में रोजाना अपनाना है। सभी को अपने गृह ओर कर्म स्थली को साफ-सुथरा बनाना है। खान पर कार्य कर सैकड़ों परिवारों के चूल्हे जलते हैं। इसलिए खान को स्वच्छ रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्वच्छता पखवाड़े के लिए खान सुरक्षा महानिदेशालय का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर सहायक खान प्रबंधक अशोक दास, माइनिंग मैट बहादुर सिंह, सुमेर चंद, मदन कपूर, हिरदा राम मौजूद रहे।
-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें