फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाअंब व पांवटा में रोपे जाएंगे 50-50 हजार पौधे: डा. परूथी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)।
विज्ञापन

प्रदेश पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण परिषद पांवटा साहिब की ओर से त्रिलोकपुर बालासुंदरी यात्री निवास में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा उद्योगपति भी शामिल हुए। एडीसी सिरमौर आदित्य नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बढ़े प्रदूषण को लेकर चिंता जताई और इसकी रोकथाम को लेकर गहन मंथन किया गया।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. आरके पुर्थी ने बताया कि प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्रों में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन तकनीक से वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए पौधरोपण अभियान के तहत पौधे लगाए जाएंगे।
इसके लिए जिला सिरमौर में औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब व कालाअंब चिन्हित किए गए हैं। अभियान के प्रथम चरण में 5 जून से चिन्हित स्थानों पर 50-50 हजार पौधे लगाए जाएंगे। अभियान का दूसरा चरण एक जुलाई 2018 को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस से शुरू होगा। इसमें इंडोर प्लांट्स लगाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएफओ पांवटा एसएस राणा, टीसीपी अधिकारी नाहन रमेश भारद्वाज, एसीएफ नाहन वेद प्रकाश, डाइट नाहन कुसुम राणा, अधिशासी अभियंता प्रदूषण बोर्ड डॉ. श्रवण कुमार, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज, उद्योगपति मनोज गर्ग, केशव सैनी, रमेश गोयल, संजीव शर्मा, पवन सैनी, नवरत्न, संजय कंवर, अरुण गोयल, नवीन गोयल, सीएस पुष्करणा व आशुतोष गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें