फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का डंगा गिराने के मामले की डीसी से शिकायत

विज्ञापन
शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जोगनवाली गांव के शिव और मनसा देवी मंदिर में बीते दिनों डंगा गिराने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर वीरवार को संत-महात्माओं का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सिरमौर से मिला। महात्माओं ने उपायुक्त की अनुपस्थिति में निजी सचिव को ज्ञापन सौंपा।

बाबा हरिओम गिरि, शिवदत्त गिरि आदि महात्माओं ने ग्रामीणों की हस्ताक्षरयुक्त प्रति के माध्यम से कहा कि इसी गांव के चंद लोगों ने बीते दिनों मंदिर की सुरक्षा दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया था। उन्होंने बताया कि मंदिर के डंगे को सरेआम तोड़ा गया है। शिव मंदिर जोगनवाली के साथ ही ग्रामीण मदनलाल सैनी ने तीन बिस्वा जमीन मंदिर के नाम दान की है। इस पर मां मनसा देवी का मंदिर बनाया गया है। महात्माओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने सोची-समझी साजिश के तहत गांव का रास्ता बंद करने का बहाना बनाकर डंगे को क्षतिग्रस्त किया है। जबकि, गांव का रास्ता नहीं रोका गया है।
विज्ञापन


मंदिर को सुरक्षित रखने के लिए ही डंगे का निर्माण कराया था। कुछ शरारती लोग ही उनके खिलाफ झूठे केस बनाने और अदालत में घसीटने की धमकियां दे रहे हैं। इसकी शिकायत पुलिस को भी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि मंदिर पर किसी का भी स्वामित्व नहीं है। श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ ही यहां पर मंदिर में सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनकी मंशा न तो किसी की जमीन हथियाने की है और न ही रास्ता रोकने की। वह महात्मा हैं, फिर भी श्रद्धालुओं को देखते हुए मंदिर परिसर को सुंदर बनाने के प्रयास में लगे हैं। महज चंद लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंदिर को दान की गई जमीन के मालिक का भी इसमें कोई एतराज नहीं है। वहीं तीन दर्जन के करीब लोगों ने भी हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में मंदिर में किए निर्माण कार्य को सही ठहराया है। महात्माओं ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही नगर परिषद को भी शिकायत की प्रति सौंपी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें