फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर के आला अधिकारी विकास कार्यों के प्रति चौकन्ने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर आला अधिकारी चौकन्ने हो गए हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बार सिरमौर के विकास के लिए पहुंची धनराशि लैप्स नहीं हुई। जिले में कई बड़ी योजनाओं पर कार्य चल रहा है। वर्तमान में नाहन शहर के लिए बनाई जा रही तीसरी पेयजल योजना पर कार्य चल रहा है। यह अलग बात है कि इस योजना पर कई साल से कार्य चल रहा है लेकिन मौजूदा समय में इस योजना में स्टोरेज टैंक के निर्माण कार्य के अलावा राइजिंग मैन बिछाने का शेष कार्य प्रगति पर है।
गिरि नदी से बनने वाली तीसरी पेयजल योजना का 2011 में शिलान्यास किया गया था। उस समय योजना की लागत 50 करोड़ के करीब थी। 2018 तक योजना का कार्य पहुंचते पहुंचते इसकी लागत जरूर बढ़ गई है।
विज्ञापन

इस योजना के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग के कई पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ढिमकी में बन रहे दो पुलों के अलावा रूण नदी व अन्य हिस्सों में भी पुल निर्माण कार्य चल रहे हैं। सिरमौर में सड़कों, पुलों व पेयजल योजनाओं पर करोड़ों की राशि खर्च की जा रही है। लोक निर्माण विभाग में चल रहे विकासात्मक कार्यों पर अकसर बजट की कमी खल रही है। अधिकारियों का भी यही प्रयास है कि विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से की गई फंडिंग को निर्धारित समय पर खर्च किया जाए ताकि, पैसा लैप्स संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एनके विशिष्ट ने बताया कि लोक निर्माण विभाग में सड़कों, पुलों व भवन निर्माण संबंधी कई कार्य चल रहे हैं। कई कार्य निर्धारित अवधि में पूरे किए जा चुके हैं। जबकि, कई योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि विभाग में अकसर फंड की कमी खलती है, पैसा लैप्स होने का मतलब ही नहीं बनता।
विज्ञापन

वहीं, जिला कोषाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पैसा लैप्स होने संबंधी कोई मामला संज्ञान में नहीं है। विभागों को भी सरकार की ओर से फंड को समय पर खर्च करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ऑनलाइन कामकाज से भी कार्यों में बदलाव आया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें