फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन शहर में खूब उड़ा गुलाल, बच्चों ने की मस्ती

विज्ञापन
holi 2018
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में रंगोत्सव होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। वार्षिक परीक्षाएं भी बच्चों को होली पर मस्ती करने से नहीं रोक पाई। बच्चे दिनभर होली के रंगों में डूबे रहे। कुछ स्थानों पर सुबह से ही रंगोली भी सजाई गई थी। सुबह-सवेरे महिलाओं ने बच्चों के साथ जाकर होलिका की पूजा-अर्चना की।
इसके बाद एक-दूसरे को रंग लगाने का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान लोगों ने घरों की छतों पर डीजे का भी इंतजाम किया हुआ था जहां होली के गीतों पर बच्चों और बड़ों ने जमकर डांस किया। लोगों ने एक-दूसरे को सुख-समृद्धि की कामना करते हुए होली पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन

होली के पर्व पर शहरवासियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर गुलाल लगाया और रंग खेला। नाहन में सोमवार सुबह से ही गली-मोहल्लों में होली लगाने का सिलसिला आरंभ हो गया था। मोहल्लों में डीजे की तेज धुनों पर होली का खुमार सिर चढ़कर बोला। हर वर्ग के लोगों पर होली का उल्लास नजर आया।
बच्चों ने एक-दूसरे पर जहां रंग और गुलाल डाला वहीं बड़े भी उनके अचूक निशाने से बच नहीं सके। घरों में माताओं ने बच्चों और आगंतुकों के लिए मिठाई का प्रबंध किया हुआ था।
विज्ञापन

शाम होते ही शहर भर में डीजे की धुनों पर होली के गीतों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कई स्थानों पर ढोल-ढमाकों की ताल पर लोग जमकर थिरके और गुलाल उड़ाया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और मुख्य बाजारों में पुलिस भी मुस्तैद रही और हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी नजर रखी गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें