फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन इलाके की लैंडलाइन सेवाएं ठप

विज्ञापन
BSNL 4G VoLTE
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। बीएसएनएल की नाहन एक्सचेंज से जुड़ी हजारों लैंडलाइन सेवाएं बुधवार को ठप हो गईं। लोग दिनभर लैंडलाइन फोन पर संपर्क करते रहे लेकिन, कोई संपर्क नहीं हो पाया। ऐेसे में कामकाजी लोगों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नाहन शहर में सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों के अलावा टोल फ्री और इमरजेंसी नंबरों पर मिलने वाली सेवाएं भी बाधित रहीं।

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम बारिश के साथ भारी गरज के चलते नाहन स्थित बीएसएनएल की एक्सचेंज में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण हजारों फोन भी खामोश हो गए। हालांकि, ब्राडबैंड सेवाओं पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार को हास्पिटल, फायर, पुलिस जैसे महकमों में लगे इमरजेंसी नंबरों पर भी संपर्क नहीं हो सका। इससे न केवल उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं बल्कि इमरजेंसी नंबरों पर संपर्क करने वाले लोग भी परेशान रहे।
विज्ञापन

उधर, सहायक अभियंता खजान सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को मौसम खराब होने के कारण बिजली की भारी गडग़ड़ाहट के चलते एक्सचेंज में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके कारण हजारों लैंडलाइन सेवाएं प्रभावित रहीं। उन्होंने बताया कि सेवाओं को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही सेवाओं को बहाल कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें