फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगोड़िया ने खैरी को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
क्रिकेट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)।
ग्राम पंचायत ठोड़ निवाड़ के निवाड़ गांव में आयोजित 12वीं जगतारा स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में वाईसीसी बगोड़िया की टीम ने सुपर मैक्स खैरी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

इस अवसर पर बगोड़िया टीम के धीरज को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। जबकि, फाइनल मुकाबले में बगोड़िया के शालू को मैन ऑफ द मैच के साथ प्रतियोगिता का बेस्ट बॉलर भी चुना गया। इसके अलावा लवकुश को बेस्ट कीपर व पुनीत को बेस्ट बैट्समैन के इनाम से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन मौके पर भाजपा नेता नरेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने आयोजक मंडल को 8100 रुपये भेंटस्वरूप प्रदान किए। फाइनल मुकाबले में बगोड़िया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 6 विकेट खोकर 84 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए खैरी की टीम निर्धारित ओवरों में 74 रन ही बना पाई और बगोड़िया टीम ने 9 रनों से जीत हासिल की। विजेता टीम को 10 हजार का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 5 हजार नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रतिभागियों को भी 1-1 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर आयोजक कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, डॉ. दिलीप सिंह, विकास मेहता, अमन ठाकुर, संजय चौहान, रमेश चौहान, परसराम शर्मा, गोपाल सिंह, रतन सिंह, कृष्ण दत्त, वीरेंद्र चौहान व राजेंद्र सिंह आदि गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें