पांवटा साहिब (सिरमौर)।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत पांवटा औद्योगिक क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पांवटा से शिलाई एनएच के किनारे गोंदपुर में सफाई अभियान चलाया गया। स्कूली बच्चों और उद्यमियों को स्वच्छता में योगदान के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्यअतिथि निदेशक पर्यावरण मंत्रालय अरविंद नोटियाल ने कहा कि देशभर में प्रकृति, पर्यावरण की अलख जगाई जा रही है। हिमाचल और उत्तराखंड में इसको लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भावी पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभियान शुरू किया है। बेस्ट मैनेजमेंट डंपिंग साइट योजना को वन विभाग से भी भूमि उपलब्ध करवाने के लिए प्रपोजल मांगे जा रहे हैं। मिशन का उद्देश्य प्रदूषण मुक्ति, पौधारोपण, स्वच्छता जागरूकता से स्वच्छ भारत का रहा है।
कार्यक्रम में पर्यावरण अभियंता एके शारदा, सीपीजीपी मुहिम संयोजक आरपी तिवारी और डीएफओ एसएस राणा ने कहा कि इस मुहिम में कर्मचारी, स्कूली बच्चों समेत हर वर्ग को मिल कर कार्य करना जरूरी होगा। पांवटा में हर घर से डस्टबिन तक कूड़े पहुंचने लगा है। इससे आगे का कार्य नप कमेटी सफाई कर्मियों का रहता है। अब इस अभियान को पंचायत स्तर तक पहुंचाना होगा। कार्यक्रम से पहले स्कूली बच्चों, वन विभाग कर्मियों ने गोंदपुर में एनएच किनारों से कूड़ा कचरा एकत्र किया।
कार्यक्रम में पर्यावरण अभियंता एके शारदा, डीएफओ पांवटा एसएस राणा, हिमोत्कर्ष संस्था सिरमौर के अध्यक्ष आरपी तिवारी, उद्यमी नरेंद्र पाल सिंह सहोता, शालू परमार, पवन शर्मा, पंचायत प्रधान राकेश महरालू, पवन चौधरी, मनीश पुरोहित और बीबी जीत कौर स्कूल के विद्यार्थियों और वन विभागीय कर्मियों ने भाग लिया।