फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित ठाकुर चुने गए नाहन पीजी कॉलेज के कैंपस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। छात्र संगठन एनएसयूआई की नाहन यूनिट की बैठक नाहन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कपिल शनक्वाण ने की। प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव ओपी ठाकुर एवं एनएसयूआई के जिला महासचिव धनवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने एनएसयूआई से जुड़े छात्रों का स्वागत किया। तदोपरांत नाहन महाविद्यालय की एनएसयूआई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें अंकित ठाकुर को सर्वसम्मति से कैंपस अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कैंपस प्रभारी की जिम्मेवारी शुभम शर्मा को दी गई। जबकि सुरेंद्र, शुभम ठाकुर, पंकज व विकास चौहान को उपाध्यक्ष, सचिन शर्मा, नागेंद्र शेरा, रमेश व कमलेश महासचिव, रणजीत, विक्रम ठाकुर, राहुल, कपिल व सिंगटा को सचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रणजीत, विक्रम ठाकुर, राहुल, कपिल सिंगटा को सचिव, जयपाल व अतर सिंह को आर्ट्स ब्लॉक प्रभारी, राहुल ठाकुर व रोबिन सिंह को बीकॉम ब्लॉक प्रभारी तथा नरेंद्र व दिग्विजय सिंह को साइंस ब्लॉक प्रभारी चुना गया। अंकु को सोशल मीडिया प्रभारी, सुरेंद्र सिंह को प्रिंट मीडिया प्रभारी एवं कैंपस प्रवक्ता की जिम्मेवारी सौंपी गई। इस अवसर पर कैंपस के पूर्व अध्यक्ष लकी राजपुत, पूर्व कैंपस अध्यक्ष विपुल शर्मा, सुमित राजपूत सहित दर्जनों छात्र उपस्थित रहे।
--अंकित ठाकुर चुने गए नाहन पीजी कॉलेज के कैंपस अध्यक्ष
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कपिल ने किया कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें