फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप ऑपरेटर प्रशिक्षित युवाओं के लिए खुले नौकरी के द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईपीएच विभाग में 1339 रिक्त पद भरने को मंजूरी दी है जिससे पिछले तीन चार वर्षों से रिक्त पदों को भरा जा सकेगा। प्रदेश भर में करीब 302 पंप ऑपरेटर के पद भरे जाएंगे। इससे पांवटा क्षेत्र के निजी आईटीआई संस्थानों से पंप ऑपरेटरों का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को नौकरी का मौका मिल सकेगा।
गैलेक्सी आईटीआई के निदेशक राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि रिक्द पदों को भरने के लिए भेजे गए प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की बैठक से मंजूरी मिल गई है। कुछ पदों को लोक सेवा आयोग व कुछ कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से भरा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैलेक्सी संस्थान में पंप ऑपरेटर कम मशीन कोर्स उपलब्ध है जिसमें प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक है। ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश होगा। इस कोर्स से सरकारी व निजी नौकरी की काफी संभावनाएं रहती हैं। प्रदेश भर में 302 पंप ऑपरेटर के रिक्त पद भरे जाने हैं।
--पंप ऑपरेटर प्रशिक्षित युवाओं के लिए खुले नौकरी के द्वार
--आईपीएच के रिक्त 1339 में से 302 पद पंप ऑपरेटरों के लिए
गैलेक्सी आईटीआई में 15 अगस्त तक इस ट्रेड में प्रवेश की तिथि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें