फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजगढ़ स्कूल के 10 विद्यार्थी लेंगे जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग

विज्ञापन
राजगढ़ स्कूल में बाल विज्ञान कांग्रेस के विजेता विद्यार्थी स्कूल स्टॉफ के साथ। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन


राजगढ़ स्कूल के 10 विद्यार्थी लेंगे जिलास्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग

राजगढ़ उपमंडल की बाल विज्ञान कांग्रेस में बेहतर प्रदर्शन पर हुआ चयन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागू में आयोजित उपमंडल राजगढ़ की 31वीं बाल विज्ञान कांग्रेस में राजगढ़ स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रर्दशन किया है। अब इस स्कूल के 10 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है।

उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में गणित ओलंपियाड में दीक्षित शर्मा ने प्रथम, विज्ञान प्रश्नोत्तरी में प्रगति शर्मा व दिग्विजय ने प्रथम, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में अर्णव बनोटा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग की साइंस एक्टिविटी में नैनिका ने पहला, साइंस इनोवेटिव मॉडल में ईशा ने पहला, सीनियर अर्बन प्रश्नोत्तरी में धीरज व आशीष ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया।

कनिष्ठ वर्ग की अर्बन प्रश्नोत्तरी में सानिध्य व आशीष ने प्रथम स्थान पाया है। इस प्रदर्शन के चलते उनका चयन जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें