खेलकूद में 10 खिलाड़ी राज्य और 11 जिला स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व
द स्कॉलर्स होम स्कूल ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जीती कई ट्रॉफी और पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब के खिलाड़ियों ने खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते राज्य स्तरीय खेलों में 10 और जिला स्तर के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्या निशा परमार ने बताया कि अंडर-19 वर्ग में 10 विद्यार्थी एसजीएफआई की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चुने हैं, जिसमें राहुल साऊ, तनिष्क खुराना, मेधांश खुराना, अरनवीर सिंह, आर्यन झा, रमन कुमार, गुरमनप्रीत सिंह, राजवीर वालिया, यश धुरकरी और यशराज शामिल हैं।
वहीं, अंडर- 12 वर्ग में जिला स्तर पर चयनित होने वाले खिलाड़ियों में अर्श, मारपू श्रेयांस, गुराक्षी कौर, निवरिती चौधरी, अक्ष कोहली, रियांश गोगना, माधव गर्ग, आरोही संसरवाल, रितिका चौहान, अर्पिता शर्मा और शिवांश शर्मा शामिल हैं।
प्रधानाचार्या ने कहा कि तारुवाला में अंडर-19 जिला स्तर पर इन प्रतियोगिताओं में टेबल टेनिस की टीम ने प्रथम स्थान, बास्केटबाल और फुटबाल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खंड स्तर की अंडर-12 वर्ग खेलों के बैडमिंटन में छात्राओं व छात्रों की टीम प्रथम रही है।
एकल गान में स्वरदीप ने द्वितीय स्थान, शतरंज में रितिका प्रथम, आरोही द्वितीय स्थान तथा अर्पिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों में माधव ने प्रथम स्थान, रियांश गोगना ने द्वितीय स्थान, अक्ष ने चौथा स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स में शिवांश शर्मा ने द्वितीय स्थान तथा सृष्टि गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संवाद