स्वामी दयानंद भारती ने की पुरस्कारों की घोषणा
28 अगस्त को रेणुकाजी में आयोजित होगा समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर समेत 10 लोगों को गायत्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। गायत्री आश्रम के संचालक एवं महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने गायत्री पुरस्कार से सम्मानित होने वाली हस्तियों की घोषणा की।
इनमें उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर, आरएफओ (वन) रेणुका अनुज ठाकुर, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र सूर्या, भगवान परशुराम सेवा दल जामू भोज के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान अनील ठाकुर, पत्रकार हेमंत चौहान, हरियाणा करनाल से समाज सेवी रमेश चहल, हरियाणा लघु उद्योग के निदेशक शमशेर सिंह व उद्योग क्षेत्र हरियाणा के अध्यक्ष रतन लाल शर्मा शामिल हैं।
यह पुरस्कार ऋषि पंचमी के अवसर पर 28 अगस्त को गायत्री मंदिर श्री रेणुकाजी के 41वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर भेंट किए जाएंगे। समारोह की अध्यक्षता स्वयं महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती करेंगे। इसके अलावा देशभर के अन्य संत महात्मा आदि समारोह में शामिल होंगे।
.....संवाद