पूरे अस्पताल को ही बदलना पड़ेगा : कमिश्नर
सिविल अस्पताल पांवटा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचने वाले मरीजों का खास ध्यान रखा जाए। रात्रि काल सेवा ड्यूटी पर डॉक्टर व स्टाफ की उपस्थिति को सुनिश्चित किया जाएगा। पांवटा में रोगी कल्याण समिति की बैठक में बतौर मुख्य विधायक किरनेश जंग ने शिरकत की।
बैठक की अध्यक्षता आरकेएस चेयरमैन एवं एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने की। एसडीएम ने कहा कि पांवटा अस्पताल को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ 100 बेडिड अस्पताल बनाने को मिलकर प्रयास होंगे जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सके। बैठक में चालू वित्त वर्ष के लिए एक करोड़, 66 लाख 28 हजार 350 रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है।
बैठक की जानकारी देते हुए अस्पताल प्रभारी व सदस्य सचिव डॉ. डीडी शर्मा ने कहा कि बैठक में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है जिससे परिसर में असामाजिक व शरारती तत्वों पर नजर रखी जा सके। अस्पताल में इंटरकाम सिस्टम, सोलर सिस्टम, कंप्यूटर, लैपटॉप व फर्नीचर के लिए बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई। चिकित्सालय सेफ्टिक टैंक को सीवरेज पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा। परिसर के भीतर पौधरोपण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पुराने चिकित्सा भवन की मरम्मत को 35 लाख बजट स्वीकृति को भेजा जाएगा। विशेष वार्ड में एसी, एलईडी व इंडक्शन सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। मरीजों को हैपेटाइटस-ई की जांच मुफ्त होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की वार्षिक चिकित्सा जांच मुफ्त की जाएगी। अस्पताल में जनरेटर व कॉल व्हीकल्स की मांग पर विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री से समाधान करवाने की बात कही है।
इस मौके पर पांवटा नप कमेटी अध्यक्ष कृष्णा धीमान, बीएमओ राजपुर डॉ. केके पराशर, हिमोत्कर्ष जिला सिरमौर इकाई अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी, डॉ. ब्रजिंद्र, कविता शर्मा, अधिशासी अभियंता आईपीएच नरेश धीमान, अधिशासी अभियंता लोनिवि आरएस चंदेल, अश्वनी शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।