शिमला बाईपास रोड पर कनलोग के पास बुधवार को एक ट्राला ट्रक सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे के कारण मार्ग पर दोनों ओर से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क पर ट्राला पलटने से वाहनों की आवाजाही रुक गई और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्राले को सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात बहाल हो सकता। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से फिलहाल इस मार्ग का इस्तेमाल नहीं करने और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है। साथ ही पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
बालूगंज में दो बसों की टक्कर
वहीं बालूगंज में दो बसों की टक्कर हो गई। हालांकि किसी यात्री को कोई चोटें नहीं आई हैं। पास देते समय निजी व सरकारी बस की टक्कर हो गई। इससे काफी देर तक ट्रैफिक जाम हो गया। यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।