फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: सूरज लॉकअप मौत कांड के गवाह कांस्टेबल ने राज्यपाल से मांगा न्याय

Thu, 19 Nov 2026 11:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

दिनेश कुमार ने 13 नवंबर को राज्यपाल कविंदर गुप्ता के सचिवालय में 18 पन्नों की शिकायत सौंपकर स्वतंत्र जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
जांच की मांग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड के आरोपी सूरज की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में गवाही देने वाले कांस्टेबल दिनेश कुमार ने राज्यपाल से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस मुख्यालय और शिमला के वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रताड़ित करने व मनमाने ढंग से निलंबित करने के आरोप लगाए हैं। दिनेश कुमार ने 13 नवंबर को राज्यपाल कविंदर गुप्ता के सचिवालय में 18 पन्नों की शिकायत सौंपकर स्वतंत्र जांच की मांग की है। राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज ने बुधवार को शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि इसे मुख्य सचिव को भेज दिया गया है। दूसरी ओर, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने मामला जांच के अधीन होने के कारण टिप्पणी से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार कांस्टेबल पर एक नागरिक से मारपीट व लूटपाट की शिकायत दर्ज है और दो विभागीय जांच चल रही हैं। सांविधानिक पद का इस्तेमाल कर तबादला करवाने के मामले में वह निलंबित हैं। वर्ष 2009 में भर्ती हुए दिनेश वर्ष 2017 में कोटखाई थाने में तैनात थे, जहां सूरज की हिरासत में मौत हुई थी। उनकी गवाही पर पूर्व आईजी समेत कई पुलिसकर्मी दोषी ठहराए गए थे। उनका आरोप है कि गवाही के बाद से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। नौ साल से विभागीय जांच लंबित रखकर वेतन वृद्धि व लाभ रोक दिए गए हैं, जबकि दोषी अधिकारियों को जेल में होने के बावजूद वेतन मिल रहा है। उन्होंने बिना तय प्रक्रिया के तबादले, शिमला एसपी गौरव सिंह द्वारा कथित अभद्रता और डीजीपी अशोक तिवारी की गवाही पर जिरह का अवसर न देने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें