केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध और संबद्धता के लिए अधिसूचित सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 46 म्यूजिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।
हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध और संबद्धता के लिए अधिसूचित सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 46 म्यूजिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने हिमाचल प्रदेश राज चयन आयोग (एचपीआरसीए), हमीरपुर की सिफारिश के आधार पर नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
चयनित अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की अवधि के लिए अस्थायी आधार पर नियुक्त किया गया है। उन्हें प्रति माह 30 हजार रुपये का निश्चित मानदेय मिलेगा। यह मानदेय शैक्षणिक वर्ष में 10 माह के लिए देय होगा। नियुक्तियां सरकार की ओर से अधिसूचित सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी योजना के तहत की गई हैं। नियुक्त शिक्षकों को योजना में निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार सेवाएं देनी होंगी।