फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सिम कार्ड स्कूल में रख अन्य शिक्षकों की सहायता से हाजिरी लगवाती रही अध्यापिका, अब हुई सस्पेंड

Sun, 05 Oct 2025 11:07 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला शहर के मेफिल्ड स्कूल की एक अध्यापिका ने ऑनलाइन हाजिरी के लिए अपने मोबाइल से सिम कार्ड निकाल कर स्कूल में रखवा दिया। स्कूल से गैरहाजिर होने के बाद वह अन्य शिक्षकों की मदद से हाजिरी मार्क करवाती रहीं। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी स्कूलों से गायब रहने पर भी लोकेशन के साथ ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए कुछ शिक्षक अब नए हथकंडे अपना रहे हैं। राजधानी के एक स्कूल में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। शहर के मेफिल्ड स्कूल की एक अध्यापिका ने ऑनलाइन हाजिरी के लिए अपने मोबाइल से सिम कार्ड निकाल कर स्कूल में रखवा दिया।

विज्ञापन


स्कूल से गैरहाजिर होने के बाद वह अन्य शिक्षकों की मदद से हाजिरी मार्क करवाती रहीं। अध्यापिका खुद 29 सितंबर से स्कूल नहीं आई थीं। तीन अक्तूबर को उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के औचक निरीक्षण में जब मामला खुला तो अध्यापिका को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही, उनका साथ देने वाले तीन अन्य शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन हाजिरी लगाना अनिवार्य किया गया है। मिडल स्कूल मेफिल्ड की एक अध्यापिका ने लोकेशन के साथ ऑनलाइन हाजिरी का नायाब तोड़ निकाला। वह पांच दिन स्कूल नहीं आ रहीं थीं, लेकिन उसकी लोकेशन के साथ हाजिरी रोज लग रही थी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के निरीक्षण में सामने आया कि अध्यापिका ने स्कूल में हाजिरी के लिए सिम कार्ड रखवा था। इसकी मदद से वह अन्य शिक्षकों की सहायता से अपनी हाजिरी मार्क करवातीं रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें