फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident In Solan HP: कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कार की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

Mon, 30 Sep 2024 10:22 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

जिला सोलन में कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर एक कार और बाइक की टक्कर हुई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। 
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कुमारहट्टी-सोलन बाईपास में गल्याणा पानी के पास कार की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गई है, जबकि कार में सवार लोगों को चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के लिए घायलों को एमएमयू अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां पर बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन



विज्ञापन

एनएच पांच पर कुमारहट्टी सोलन के बीच शिवधार के पास दोपहर बाद कार की चपेट में बाइक आ गई। इस एनएच से यातायात एक तरफा चलाया गया है। शिमला से चंडीगढ़ जाने वाला यातायात बाया बड़ोग टनल से जाते हैं। जबकि चंडीगढ़ से शिमला-जाने वाला यातायात शिवधार से होकर जाता है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बाइक चालक व्यक्ति कबाड़ बीनने का काम करता है। हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें