हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के आयोजन के लिए एजेंसी फाइनल कर ली है। अब जल्द ही एजेंसी परीक्षाओं की प्रक्रिया को शुरू करेगी। आयोग की ओर से भर्ती एजेंसी को जल्द ही जेबीटी और टीजीटी भर्ती के आवेदन का डाटा हेंडओवर करने के साथ सीबीटी के आयोजन की कवायद को शुरू किया जाएगा। जेबीटी और टीजीटी के 1,537 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बीते तीन से चार माह से यह प्रक्रिया चल रही है। अब एजेंसी फाइनल होने के बाद परीक्षा करवाने के लिए परीक्षा केंद्र तय करने सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने का कार्य शुरू होगा।
| प्रयोगशाला सहायक (प्रशिक्षु) | 10 |
| प्लेट मेकर (ऑफसेट) (प्रशिक्षु) | 1 |
| फ्लाई बॉय (ऑफसेट) (प्रशिक्षु) | 76 |
| प्रूफ रीडर (प्रशिक्षु) | 135 |
| सांख्यिकीय सहायक (प्रशिक्षु) | 396 |
| चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियन (प्रशिक्षु) | 5 |
| उद्यान प्रसार अधिकारी (प्रशिक्षु) | 772 |
| जूनियर बेसिक टीचर ( प्रशिक्षु ) | 17181 |
| प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (मेडिकल) | 12865 |
| कॉपी होल्डर (प्रशिक्षु) | 19 |
| प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (नॉन मेडिकल) | 15982 |
| प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (कला) | 44139 |
| ऑफसेट ऑपरेटर (प्रशिक्षु) | 6 |
| फोटो टाइप सेंटर ऑपरेटर (प्रशिक्षु) | 121 |