फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा काॅलेज में युवाओं को स्वरोजगार पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंंसी
नेरवा (रोहड़ू)। महाविद्यालय नेरवा में आरएएमपी (रैंप) योजना के अंतर्गत प्लेनेट एजुकेशन सोसायटी ने तृतीय सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप का आयोजन किया। इसमें रैंप के उद्देश्यों, उद्यमिता विकास, स्किल ट्रेनिंग, बिजनेस मॉडल निर्माण और वित्तीय साक्षरता जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और नवाचार के माध्यम से रोजगार सृजन के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्लेनेट एजुकेशन सोसायटी ने महाविद्यालय में प्री-रूरल इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना भी की। इस कार्यक्रम की नोडल एजेंसी प्रदेश औद्योगिक विभाग है। प्लानेट एजुकेशन सोसायटी के प्रोजेक्ट इंचार्ज शिशुपाल चौहान ने बताया ने बताया कि इस वर्कशाप का उद्देश्य युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान, उद्यमिता कौशल और करियर मार्गदर्शन प्रदान करना है। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा, प्रोफेसर डॉ. विकास सुमन,महाविद्यालय के टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ सहित काॅलेज विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें