रामपुर बुशहर। खंड स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस इस बार ऑनलाइन माध्यम से 14, 15 और 16 दिसंबर को करवाई गई। स्कूल बंद होने के बावजूद रामपुर खंड के करीब 40 स्कूलों के 200 बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। खंड स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता बने 10 छात्र प्रश्नोत्तरी, 14 विज्ञान गतिविधियों और 9 छात्र गणित ओलंपियाड की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो 21, 22 और 23 दिसंबर को आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता भी ऑनलाइन होगी। छात्र-छात्राएं अपने घरों से ही इसमें भाग लेंगे।
रामपुर खंड की चिल्ड्रन साइंस की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक स्तर में स्प्रिंग डेल स्कूल के मृणाल, रिशांत ने प्रथम, सीनियर रूरल में सृष्टि, विशाल, सीनियर अर्बन में सुजल, गौरव, प्रताप सिंह, जूनियर रूरल में संजय चौहान और जूनियर अर्बन में रिशिता और पियूष ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं गणित ओलंपियाड के वरिष्ठ माध्यमिक स्तर में मुस्कान प्रथम, आयुष नेगी द्वितीय और आशीष शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में योगेश्वर जोशी प्रथम, मुस्कान द्वितीय और स्नेहा तृतीय रही। वहीं कनिष्ठ वर्ग में शर्लिन प्रथम, निवेदिता द्वितीय और पारस वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञान गतिविधियों में कनिष्ठ रूरल में नैंसी प्रथम, स्नेहलता द्वितीय और अविशी तृतीय, वरिष्ठ रूरल में कुलदीप प्रथम और श्रेया द्वितीय, कनिष्ठ अर्बन में रुद्रा कैलाश प्रथम, सूर्यांश द्वितीय, वरिष्ठ अर्बन में कोमल अत्री प्रथम और सुमित कुमार द्वितीय रहे। वहीं वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर निकिता शर्मा प्रथम, सिमरन द्वितीय और अंकित कपूर तीसरे स्थान पर रहे।
चिल्ड्रन साइंस प्रतियोगिता के खंड समन्वयक खेमचंद चौहान ने बताया कि रामपुर खंड के 34 छात्र -छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। गूगल फॉर्म को प्रॉक्टर ऐप और कहूत ऐप के माध्यम से क्विज, मैथ्स ओलंपियाड प्रतियोगिता होगी। वैज्ञानिक क्रियाएं और सर्वे रिपोर्ट को पीडीएफ बनाकर वीडियो लिंक के द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा।