रामपुर बुशहर। तहसील रामपुर के मझेवली से प्रेमशांत नामक युवक पिछले एक सप्ताह से लापता है। वह 2 अगस्त से घर नहीं लौटा है। उसके माता-पिता परेशान हैं। ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक रामपुर से मुलाकात की। उन्होंने प्रेमशांत को जल्द तलाश करने का आग्रह किया। पुलिस उपाधीक्षक ने पुलिस टीम को तत्काल खोजबीन के निर्देश दिए। प्रेमशांत के लापता होने से परिवार सदमे में है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि हर संभव प्रयास किए जाएंगे।