फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: टिपर और कार की टक्कर में युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के दत्तनगर में टिपर और कार की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया। घायल का उपचार खनेरी अस्पताल में चल रहा है। रामपुर थाना पुलिस ने बयान पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में ठाकुर दास ने बताया कि रविवार की रात करीब 10:00 बजे अपनी कार से जा रहे थे। साथ में भाई रमेश चंद निवासी झाकड़ी भी था। दत्तनगर के पास पहुंचने पर एक टिपर ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में रमेश चंद घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि यह दुर्घटना टिपर चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें