रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिले में औरो वीविंग मिल्स (इकाई वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड) साई रोड बद्दी की ओर से मशीन ऑपरेटर के 100 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। इसमें युवकों के साथ युवतियों को भी अवसर मिलेगा। इसके लिए परिसर में साक्षात्कार होंगे। उन्होंने बताया कि जिन्होंने आईटीआई की है, उनके लिए फिटर के पांच पद, इलेक्ट्रॉनिक के दो पद, सिलाई तकनीक, कढ़ाई-फैशन डिजाइनिंग के 50 पद हैं। इसके अलावा दसवीं-बारहवीं कक्षा पास के लिए 43 पद भरे जाएंगे। सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि इन पदों के लिए वेतन 12,750 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। लड़कियों के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 26 वर्ष रखी गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जो इस पद से संबंधित योग्यता रखते हों, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है, जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है। वे आवेदक संबंधित वेबसाइट eemis.hp.gov.in में जाकर आनलाइन पंजीकृत कर सकते हैं। सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 29 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ में सुबह 10ः00 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 88947-19920 या 01786-222291 पर संपर्क कर सकते हैं।