फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नोगली में युवाओं ने पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
नोगली स्कूल में पौधरोपण अभियान के दौरान मौजूद आरआरकेएमएससी के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। आरआरकेएमएससी नोगली क्लब ने रविवार को पौधरोपण अभियान चलाया। युवाओं ने विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। क्लब के अध्यक्ष जगत वर्मा की अध्यक्षता में क्लब के सदस्यों ने नोगली स्कूल मैदान में पौधरोपण अभियान चलाया गया। अध्यक्ष जगत वर्मा ने कहा कि ये पौधे वन विभाग रामपुर के सहयोग से उपलब्ध करवाए गए। उन्होंने कहा कि वन मित्र राहुल ने भी पौधरोपण अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि एक पेड़ सिर्फ पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढि़यों के लिए सबसे अनमोल विरासत है। उन्होंने कहा कि इस दौरान रोपे गए पौधे और प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संकल्प भी लिया। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं अन्य लोगों से भी अपने आसपास पौधे लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर शुभम जगटा, राजेश चौहान, मदन बिष्ट, अतुल जिश्टू, अंकुश मेहता, अर्जुन जोशी, सुनील, समीर और सृष्टि सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें