फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवा मंडल ने शुरू किया पौधरोपण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। युवा मंडल भड़ेच ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण अभियान शुरू किया। अभियान की अध्यक्षता घुंडा भड़ेच पंचायत के वार्ड सदस्य और मंडल के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने की। युवा मंडल के सदस्यों ने मंदिर परिसर और सामुदायिक स्थानों में पौधे रोपे। इस दौरान लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक भी किया। आगामी दिनों में वन विभाग के माध्यम से वन क्षेत्र में पौधरोपण किया जाएगा। इस अवसर पर युवा मंडल के सचिव संदीप शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, शुभम शर्मा, सत्या देवी, कौशल्या देवी, निखिल और महिला मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें