फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवक मंडल सापनी ने गांव में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
सापनी गांव के युवक सफाई अ​भियान के दौरान । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। युवक मंडल सापनी ने रविवार को सापनी गांव में एक दिवसीय सफाई अभियान चलाया। सापनी गांव से लेकर कड़छम तक सफाई की गई और एकत्रित कूड़े को गांव से दूर कड़छम में जलाया गया। इस दौरान क्लब के प्रधान राज कपूर ने इस सामाजिक कार्य को करने और इस अभियान को सफल बनाने के लिए क्लब के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। क्लब के प्रधान राज कपूर ने सभी ग्रामीणों से आग्रह किया कि ग्रामीण गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाएं। साथ ही क्लब के सामाजिक कार्यों में सहयोग करें। इस दौरान रोहित नेगी, हितेश नेगी, दीपक नेगी, नीतेश नेगी, करन नेगी, गोपाल नेगी, शिव दत्त, राम चंदर, गगन नेगी, सिद्धू, अमीर चंद और चंद्र राम आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें