फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छह युवा मंडलों को बांटी खेल सामग्री किट

विज्ञापन
भड़ेच में युवा मंडल विकास कार्यक्रम में युवा मंडलों को बांटी खेल सामग्री किट। संवाद
विज्ञापन
भड़ेच में युवा मंडल विकास कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई (रोहड़ू)।
माय भारत शिमला, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने भड़ेच के महिला मंडल भवन में युवा मंडल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिला शिमला के छह युवा मंडलों को खेल सामग्री किटें वितरित की गईं। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी माय भारत शिमला विपिन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा घुंडा-भड़ेच पंचायत की प्रधान तनुजा शर्मा, वार्ड सदस्य गुड्डी देवी, युवा मंडल भड़ेच के प्रधान विकास शर्मा और राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी आशिता शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान सुरेंद्र शर्मा ने युवा मंडल विकास कार्यक्रम की थीम और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए युवाओं से संगठित होकर सामाजिक विकास, खेल गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं, नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत उपस्थित युवाओं और गणमान्य व्यक्तियों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। पंचायत प्रधान तनुजा शर्मा और युवा मंडल भड़ेच के सचिव संदीप शर्मा ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने नशे की रोकथाम में परिवार, समाज और युवा संगठनों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान कोठी कोटला, बागी, अलावंग, बटाड़ा, घुंडा और भड़ेच के युवा मंडलों को खेल सामग्री किट प्रदान की गईं। इनमें वॉलीबॉल, नेट, बैडमिंटन, रैकेट, खेल बैग, रस्सी कूदने की रस्सियां और पंप सहित अन्य खेल सामग्री शामिल रही। जिला युवा अधिकारी विपिन कुमार ने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने युवा मंडलों को सक्रिय रखने की अपील की। उन्होंने नशा मुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं से योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी युवा मंडलों के प्रतिनिधियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें