फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लवी मेले के चलते रविवार को भी खुला रहा रामपुर का बाजार, दिनभर रही रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
. दुकानदारों ने कारोबार की उम्मीद में खोलीं दुकानें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के चलते रविवार को भी रामपुर का बाजार खुला रहा। आमतौर पर रविवार को बाजार में अधिकांश दुकानें बंद रहती हैं, लेकिन लवी मेले के आयोजन और क्षेत्र में उमड़ रही लोगों की भीड़ को देखते हुए कारोबारियों ने इस बार रविवार को भी अपनी दुकानें खुली रखीं। इसके चलते सुबह से ही बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई और दिनभर बाजार में चहल-पहल बनी रही। लवी मेला देखने के लिए रामपुर पहुंच रहे स्थानीय लोगों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंचे। बाजार की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही लगी रही। कपड़ों, जूते-चप्पलों, घरेलू सामान और अन्य दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की। मेले के चलते बाजार में बनी रौनक से व्यापारियों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है। कारोबारियों राहुल कांगटा, गिरधारी लाल और यशपाल का कहना है कि लवी मेले के दौरान रामपुर में लोगों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय कारोबार को भी फायदा मिलता है। मेले में खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए पहुंचने वाले लोग बाजार का भी रुख करते हैं। रविवार को दुकानें खुली रहने से लोगों को खरीदारी करने का अतिरिक्त अवसर मिला। वहीं, बाजार में दिनभर बनी चहल-पहल से रामपुर में मेले का उत्साह भी नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें