फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: टुटू-देलठ सड़क यातायात के लिए हो बहाल

विज्ञापन
बरसात से क्षतिग्रस्त टूट-देलठ सडक़ बरसात के बाद से नहीं हो पाई यातायात के लिए बहाल। संवाद
विज्ञापन
युवक मंडल और मंदिर कमेटी टुटू ने प्रशासन से उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। युवक मंडल टुटू और मंदिर कमेटी टुटू ने वीरवार को बैठक की। बैठक में टुटू-देलठ सड़क को यातायात के लिए जल्द बहाल करने की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर कमेटी प्रधान ईश्वर देव शर्मा और सचिव कैलाश शर्मा ने की। ईश्वर देव शर्मा ने कहा कि बरसात के दौरान नालट्नाल से मंदिर तक सड़क का डेढ़ किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। सड़क के खस्ताहाल होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में निर्णय लिया कि सड़क को दुरुस्त करने के बारे में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि देलठ पंचायत का टुटू सबसे बड़ा गांव है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सड़क दुरुस्त करने की मांग उठाई है। इस मौके पर कैलाश शर्मा, चंदर शर्मा, ईश्वर देव शर्मा और अजय शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें