कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ डीएवी पब्लिक विद्यालय कुमारसैन में स्काउट एंड गाइड कैंप चल रहा है। दूसरे दिन स्काउट एंड गाइड को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। क्विज प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसके बाद स्काउट एंड गाइड्स ने एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर कुमारसैन का दौरा किया, जहां प्रशिक्षकों की ओर से कई महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में मैप रीडिंग एवं सरफेस नॉलेज के माध्यम से दिशा, भू भाग और विश्व स्थानों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट डॉ. अजय शर्मा, एएसआई नितिन सिंह ने अपने अनुभव साझा किए।