फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेप्टिक टैंक में मृत मिले युवक के परिजनों ने घेरा झाकड़ी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल के कोटी गांव के निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में 34 वर्षीय युवक का शव मिलने का मामला गरमा गया है। इस मामले में सोमवार को जहां मृतक के परिजनों ने खनेरी अस्पताल में विरोध-प्रदर्शन किया था, वहीं बुधवार को मृतक के परिजनों ने पुलिस थाना झाकड़ी का घेराव किया। परिजनों ने युवक ही हत्या का अंदेशा जताया और पुलिस से हत्या के नजरिये से इस मामले की छानबीन करने की गुहार लगाई है। परिजनों ने स्थानीय विधायक और पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग न मिलने पर भी रोष जताया है।
विज्ञापन

गौर हो कि बीते रविवार को कोटी गांव में बिजली बिल काटने गए 34 वर्षीय युवक गंगाराम का शव यहां एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा है। युवक के सिर और मुंह में गंभीर चोटें आई थी, जिसके चलते उसके परिजनों ने युवक की हत्या होने का संदेह जताया था और पुलिस प्रशासन से इस मामले की हत्या के दृष्टिगत जांच की मांग की थी। वहीं बुधवार को गुस्साए परिजन और युवक के रिश्तेदार पुलिस थाना झाकड़ी के बाहर एकत्रित हो गए। परिजनों ने थाने का घेराव किया और उचित न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने प्रदर्शन कर स्थानीय विधायक और जन प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली को लेकर भी रोष जताया और जल्द से जल्द इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी झाकड़ी शेर सिंह ने परिजनों और रिश्तेदारों को इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद परिजनों ने प्रदर्शन को समाप्त किया।
उधर, डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें