फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युकां संगठनात्मक चुनाव परिणाम पर रोक लगाने के निर्णय का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। युवा कांग्रेस रामपुर के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस हाईकमान की ओर से युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव परिणाम पर रोक लगाने के फैसले का स्वागत किया है। युकां कार्यकर्ताओं का कहना है कि चुनावों में धांधलियों की निष्पक्ष जांच के लिए संगठन के नेतृत्व का कदम बिल्कुल सही है। जिस तरह से युवा कांग्रेस चुनाव में गलत तरीके से सदस्यता करवाई गई, वह राहुल गांधी की सोच के खिलाफ था और हाईकमान ने इस चुनाव परिणाम पर रोक लगाकर सही कदम उठाया है। इसके अलावा संगठनात्मक चुनावों में धांधली के चलते युवाओं का मनोबल टूटा गया था, लेकिन हाईकमान के दिशा-निर्देश पर चुनाव परिणाम पर रोक लगाना निष्पक्षता को दर्शाता है। इससे प्रदेश में युवाओं का संगठन की आंतरिक शक्ति पर विश्वास बढ़ गया है। प्रिंस शर्मा, अंकुर, करन, ध्रुव शर्मा, उज्ज्वल, उमेश, संजीव सोनी, दीपक सोनी, साहिल, इशान और प्रवीन डोरटा ने इस फैसले के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व और हाईकमान प्रभारी अखिल भारतीय युवा कांग्रेस कृष्णा अल्लवरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, राष्ट्रीय महासचिव और हिमाचल प्रभारी अमरप्रीत लाली, सहप्रभारी जगदेव गागा और दमन बाजवा का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें