फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवक से मारपीट, शराब की बोतल से मुंह पर किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह में विवाद के बाद दो लोगों पर मामला दर्ज, मेडिकल रिपोर्ट में चोटें गंभीर
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

चौपाल(रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के कोटी गांव में एक समारोह के दौरान हुए विवाद में युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 117(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। खादर निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 सितंबर को समारोह के दौरान उसका कोटी निवासी नरेंद्र और नरेश के साथ विवाद हो गया। शिकायत के अनुसार दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और शराब की बोतल से उसके मुंह पर वार किया। आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घायल सुरेश का आईजीएमसी शिमला में मेडिकल करवाया गया। पुलिस के अनुसार मेडिकल की अंतिम राय में चोटों को गंभीर प्रकृति का बताया गया है। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें