फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौरा में भारी ओलावृष्टि, चुल्ली समेत नकदी फसलों को नुकसान

विज्ञापन
किन्नौर जिले के चौरा में मंगलवार शाम को हुई ओलावृ​ष्टि। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
आधे घंटे तक ओलों ने बरपाया कहर, चौरा, छोटा कंबा और बड़ा कंबा में खेत-बगीचे सफेद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/सांगला। मौसम के बदलाव ने बागवानों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और किन्नौर के चौरा क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई। वहीं, रामपुर बुशहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हुई। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश का दौर चला। चौरा में तेज ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, रामपुर के 15-20 क्षेत्र में भी तेज बारिश आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि और अंधड़ से राजमा, मक्की, धान, तुलसी समेत अन्य नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। चौरा, छोटा कंबा और बड़ा कंबा में मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे से 4:30 बजे तक जमकर ओले बरसे। करीब आधे घंटे तक हुई भारी ओलावृष्टि से खेत और बगीचे सफेद चादर से ढक गए। चौरा में ओलों की मार से चुल्ली की फसल और पेड़ों के पत्ते बड़ी संख्या में जमीन पर गिर गए। इससे चुल्ली सहित अन्य नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। अचानक हुई भारी ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों की सालभर की मेहनत पर संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार ओलों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ ही देर में खेत-बगीचों में ओलों की परत जम गई। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का निरीक्षण करवाकर नुकसान का आकलन करने की मांग की है। उधर, रामपुर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर बाद हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम में अचानक आए बदलाव से क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई है। मौसम बिगड़ने घास सीजन भी प्रभावित हुआ है। किसानों की मुश्किल बढ़ गई हैं।

किन्नौर जिले के चौरा में मंगलवार शाम को हुई ओलावृष्टि। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें