रामपुर बुशहर। चिड़गांव के जांगला में एक युवक की दो व्यक्तियों ने पिटाई कर दी। युवक ने मामले की शिकायत जांगला पुलिस चौकी में दी है। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायत में जांगला के पंकज ने बताया है कि वीरवार शाम को थाली कैंची (जंक्शन) पर दो व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की। जांगला चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद