फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में दूसरे दिन 32 नामांकन हुए दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद के लिए दो, बीडीसी के लिए 30 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल में जिला परिषद और बीडीसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला परिषद चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। टियाली वार्ड से प्रियमबदा सिंह और घोड़ना वार्ड से विकेश ने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन भरा।बीडीसी चुनावों के लिए दूसरे दिन 30 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले पहले दिन 14 नामांकन दाखिल हुए थे। इस तरह अभी तक कुल 44 नामांकन भरे जा चुके हैं। शुक्रवार को माहौरी से अनीता, मानन पलाई से सुषमा, कलीनड मत्याना से शीला और महेंद्र, धारकंदरू से संगीता वर्मा, संधू से अशोक कुमार और राकेश, क्यार से खेमलाल, जैस से कनकू, प्रभा देवी और धर्मप्रकाश, भराड़ा से शशिकला, धरेच से उषा देवी और द्रौपती देवी, टियाली से सत्या, मीरा देवी और सुलक्षणा, बलग से चेतराम, जगदीश चंद, हंसराज और सुरेश शर्मा, सैंज से नीलम, बगैन से विकास शर्मा, अमन शर्मा और हेमराज, देवठी से सुरेंद्र, घोड़ना से प्रदीप सिंह, कुठार से प्रकाश कालटा, बिहारी लाल और वीरेंद्र ने नामांकन भरे। नामांकन प्रक्रिया के साथ ही पूरे ठियोग उपमंडल में चुनावी सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। विभिन्न वार्डों और पंचायत क्षेत्रों में समर्थकों की सक्रियता भी देखने को मिल रही है। प्रशासन की ओर से नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें